






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास स्थित माताजी मंदिर से मां ब्राह्मणी के दर्शन के लिए पैदल संघ रवाना होगा। संघ अध्यक्ष शंकरलाल लोहिया ने बताया कि इस वर्ष संघ की यह 20वीं पैदल यात्रा होगी। संघ सदस्यों ने बैठक में यात्रा तैयारियां के दायित्व वितरण किए। उन्होंने बताया कि संघ 13 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे आड़सर बास स्थित माताजी मंदिर से पल्लू धाम के लिए रवाना होगा। पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां ब्राह्मणी के जयकारों के साथ पल्लू पहुंचेंगे और 18 अक्टूबर को मां ब्राह्मणी के दरबार में दर्शन करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए यात्री 9413074561 या 9001040396 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।






