July 22, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। रविवार को गोगानवमी के अवसर पर गोगामेड़ी पर मेले का माहौल रहा और ऐसे में सरेआम सट्टा खेलने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई राजकुमार ने गश्त के दौरान मोमासर बास में गोगामेड़ी के पास रविवार शाम को आम रास्ते पर सरेआम सट्टा खेलने पर इसी मोहल्ले के निवासी सत्यनारायण राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 410 रूपए सट्टा राशि सट्टा सामान के साथ बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली व जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी गई है।