श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2026। क्षेत्र के गांव बिग्गा में सोमवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव के दिवंगत रेवंतराम शर्मा एवं वीरेंद्र सारस्वत (विक्की) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रविवार को शिविर के पोस्टर का विमोचन आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों द्वारा किया गया। इस दौरान समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहें। समिति सदस्यों ने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर का आयोजन सोमवार, 2 नवंबर को गांव के बड़ा बास स्थित तावणियां पंचायत में किया जाएगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्र के युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का पुनीत कार्य है। दिवंगत युवाओं की स्मृति को मानव सेवा से जोड़ते हुए यह आयोजन किया जा रहा है।