श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2026। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्मित तीन मंजिला सभा एवं पुस्तकालय भवन का रविवार को विधिवत हस्तांतरण किया गया। दिवंगत सेठ बिंजराज पुगलिया परिवार एवं दिवंगत धर्मचंद्र पुगलिया परिवार के सौजन्य से पुनर्निर्मित इस भवन की चाबियां दानदाता परिवारों की ओर से सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया एवं मंत्री प्रदीप पुगलिया को सौंपी गईं। सुबह 9:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में दोनों दानदाता परिवारों के सदस्य एवं सभा के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
दानदाता परिवारों ने जताई प्रसन्नता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हस्तांतरण समारोह में दिवंगत बिंजराज पुगलिया परिवार की ओर से सुमेरमल पुगलिया, राजेंद्र कुमार पुगलिया, विमल कुमार पुगलिया, अरुण कुमार पुगलिया, पवन नाहटा, रतन श्यामसुखा, नीरू पुगलिया एवं सभा सह मंत्री अक्षत पुगलिया उपस्थित रहे। वहीं दिवंगत धर्मचंद्र पुगलिया परिवार की ओर से सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया मौजूद रहीं। इस अवसर पर भीकमचंद पुगलिया (जयपुर) ने भवन निर्माण की परिकल्पना एवं कार्ययोजना की जानकारी देते हुए दोनों दानदाता परिवारों सहित विमल कुमार पुगलिया, कांतिकुमार पुगलिया, संजय बरड़िया एवं प्रदीप पुगलिया के सहयोग के प्रति आभार जताया। विमल कुमार पुगलिया ने निर्माण कार्य में सुमेरमल पुगलिया के मार्गदर्शन तथा कांती कुमार पुगलिया सहित अन्य सहयोगियों के योगदान की जानकारी दी। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने निर्माण कार्य में विमल कुमार पुगलिया, कांती कुमार पुगलिया एवं संजय बरड़िया के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान विमल कुमार पुगलिया ने निर्माण सामग्री के भंडारण एवं जलापूर्ति की व्यवस्था स्वेच्छा से उपलब्ध करवाई। वहीं स्थानीय पड़ोसी प्रदीप मालू के सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
पुस्तकालय और वाचनालय सहित मिलेगी विभिन्न सुविधाएं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्मित भवन को आधुनिक सुविधाओं एवं संस्था की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भवन के भूतल पर व्यावसायिक उपयोग के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। प्रथम तल पर वाचनालय, कार्यकारिणी बैठक कक्ष, कोषाध्यक्ष एवं लेखा कार्यालय तथा अध्यक्ष और मंत्री के कार्यालय बनाए गए हैं। द्वितीय तल पर विशाल पुस्तकालय विकसित किया गया है, जो समाज के विद्यार्थियों एवं नगरवासियों के लिए ज्ञानार्जन का केंद्र बनेगा। वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है। हस्तांतरण के बाद दानदाता परिवारों के सदस्यों ने सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया एवं मंत्री प्रदीप पुगलिया को भवन का अवलोकन करवाया। इसके बाद दोनों पदाधिकारियों को उनके नवनिर्मित कार्यालय कक्षों में आसन ग्रहण करवाया गया। कार्यक्रम में सह मंत्री संजय बरड़िया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, संगठन मंत्री पांचीलाल सिंघी, विनोद भादानी, विकास डागा, महेंद्र दुगड़, प्रदीप मालू, लूणकरण बोथरा, मंजू बोथरा, रेखा देवी भादानी, मधु झाबक, लक्ष्मीपत भादानी, धनराज पुगलिया, कमल बोथरा, अशोक बैद, नरेंद्र डागा एवं विजयराज सेठिया सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।