July 20, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2023। न्यूज एक्सप्रेस में आप पढ़े आज की कुछ खास खबरें एक साथ और रहें हर छोटी बड़ी खबर से अपडेट।
झगड़ा करते युवक हुआ गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने कार्रवाई शुक्रवार शाम को लड़ाई झगड़ा करते हुए एक जने को पकड़ा। जगदीश प्रसाद ने बताया कि 29 वर्षीय रामलाल भुवांल निवासी लिखमीसर उत्तरादा को गाली गलौच व लड़ाई झगड़ा करने पर 151 में गिरफ्तार किया गया।
माताजी मोड पर हुई दुर्घटना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव माताजी मोड़ इंदपालसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ने अपनी जान गवां दी। मृतक दुर्गाराम के भाई ताराचंद पुत्र मांगीलाल नायक निवासी ढाणी पोटलियान, बीदासर ने इसी गांव के बोलेरो चालक ओमप्रकाश पुत्र बीरबलराम नायक के खिलाफ गाड़ी को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए पलटा देने का आरोप लगाया है। जिससे इसमें सवार दुर्गाराम की मृत्यु हो गई व अन्य तीन भाई घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई वीरचंद को दे दी है।
राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ से खबर, 1 जुलाई से लगेगी कक्षांए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध की प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य महावीर नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रक्रिया में गत सत्र के स्नातक भाग प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों को स्नातक भाग द्वितीय एवं तृतीय और स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध में अस्थाई रूप से प्रमाट कर दिया गया है। महाविद्यालय के प्रमोट करने के बाद विद्यार्थी 30 जून 2023 तक ई मित्र पर जाकर फीस जमा करवा देवें। ध्यान रहें 2023-2024 में कला संकाय में प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ होंगे तथा नया सत्र 1 जुलाई 2023 से आरम्भ होगा।