July 22, 2026
WhatsApp Image 2025-07-27 at 17.44.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2025। एक 30 वर्षीय विवाहिता अपने पीहर के घर से 30 हजार रूपए व सोने चांदी के गहने लेकर लापता हो गई है। करीब 10 दिन से लापता विवाहिता के परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। मोमासर बास निवासी परवीना ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का निकाह सुजानगढ़ निवासी से किया था। उसके चार संताने है और करीब छह माह से पीहर में ही रह रही है। परिवादिया ने बताया कि 18 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी सरकारी अस्पताल जाने का कह कर निकली जो लौट कर घर नहीं आई। परिजनों ने रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर उसकी तलाश के प्रयास किए परंतु विवाहिता का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने घर में संदूकें संभाली तो पता चला विवाहिता 30 हजार रूपए व सोने चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।