Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा गरीब व जरूरतमंदो की मदद के लिए जकात ( जरूरतमंदो को अनिवार्य दान देना) कर धन की शुद्धि का रिवाज हर परिवार द्वारा निभाया जाता है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के मुस्लिम समुदाय ने पीड़ित मानवता की सेवा में जकात के साथ रक्तदान की परंपरा डाली है। ये परंपरा फलफल रही है और इस बार तीसरा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट व ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के संयुक्त बैनर तले 11 सितंबर को जामा मस्जिद ग्राउंड में तीसरे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। ट्रस्ट के खिदमतगारों ने शिविर के लिए प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। सोसायटी के सदस्यों ने वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होने की बात कहते हुए रक्तदान की अपील की है। मुस्लिम समुदाय के सभी मौजिज लोग शिविर में जिम्मेदारियां व शिविर व्यवस्थाओं में सहभागी बन रहें है।