July 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2025। सदा ही विवादों के घेरे में रहने वाली श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ईओ के पद पर तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बता देवें गत 9 दिन से ईओ का पद रिक्त होने से आमजन को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए खासी परेशानी झेल रहें थे। वहीं जिला कलेक्टर ने श्रीवर्द्धन शर्मा को अतिरिक्त चार्ज दिए जाने के आदेश जारी कर दिए है।