









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। जयपुर से सफेद गुलदाउदी, लाल गुलाब, बैंगनी स्टेटिस, मोगरा, चमेली सहित पीले व केसरिया गेंदे के वीआईपी फुल मंगवाए गए। इन 4 क्विंटल फुलों से तोलियासर बाबा के दरबार की सुदंर सजावट की गई। अन्नत चतुदर्शी के अवसर पर बाबा को मोतियों की पोशाक पहनाई गई। अंजीर की व सुदंर फुलों की मालाएं पहनाई गई। परंपरागत रूप से भीकमचंद सेठिया परिवार श्रीडूंगरगढ़ ने बाबा के श्रृंगार पूजन किया गया। बाबा की सुबह महाआरती की गई व आरती के बाद 90 से अधिक व्यंजनों के भोग बाबा को लगाए गए। 6 क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
बता देवें आज सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल बाबा के दर्शन करने पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ से परंपरागत रूप से करीब 7.30 बजे ज्योत पैदल यात्रियों के साथ तोलियासर पहुंचेगी। बाबा के मंदिर में 8 बजे भव्य आरती का आयोजन होगा। जिसमें काशी के पंडितों द्वारा भव्य आरती की जाएगी। महाआरती के बाद सवा मण रोटे का प्रसाद बाबा को भोग लगाया जाएगा। वहीं मंदिर प्रांगण में परंपरागत रूप से भजन संध्या का आयोजन होगा।











