July 22, 2026
0000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित कई गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 220 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ पर रखरखाव का कार्य करने के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक दो फीडर का शटडाउन लिया जाएगा। जिससे इससे जुडे 33 केवी धोलिया रोड व उससे जुडे शहरी क्षेत्र में, गुसाईंसर गांव व खेतों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। ये सूचना पढ़ने के बाद पाठक सभी शहरवासियों, ग्रामीणों व किसानों तक पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली परेशानी से बच सके।