July 22, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2025। स्कूलों में हो रही विभिन्न आपराधिक घटनाओं की चर्चाओं के बीच स्कूलों में भी कैमरे लगाए जाने के विचार को खासा बल मिल रहा है। क्षेत्र के गांव बींझासर के राउमावि में संतोष देवी पत्नी कानदास स्वामी ने 16 कैमरे लगवाने का सहयोग दिया है। स्वामी के पुत्र हरिराम, राकेश व शीशपाल ने शनिवार को आईपी कैमरे विथ एलईडी लगाकर इंस्टॉल कर इन्हें शुरू कर दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने बताया कि स्कूल परिसर में 16 कैमरे लगाने से लगभग पूरा परिसर कैमरों की नजर में आ गया है। राठौड़ सहित व्याख्याता हेतदास स्वामी, छैलूदान चारण, कल्पना व शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह ने दानदाता परिवार का आभार जताया। विदित रहें गांव के मूल निवासी परिवार ने श्रीडूंगरगढ़ में स्वामी कम्प्यूटर्स के नाम से अपना व्यवसाय भी स्थापित किया है, अब अपने गांव की स्कूल में सहयोग देकर सराहनीय कार्य किया है। स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अनेक अभिभावकों ने आज के समय में कैमरों की उपयोगिता बताते हुए इन्हें सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। अभिभावकों ने स्वामी परिवार द्वारा शिक्षा के मंदिर में एक लाख ग्यारह हजार की लागत से किए गए इस सार्थक कार्य की सराहना भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के स्वामी परिवार ने राउमावि बींझासर में 16 कैमरे व एलईडी लगवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईपी 16 कैमरे व एलईडी लगाकर इंस्टॉल किया।