






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। रविवार को मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में मानसून आने की घोषणा की और देर रात श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित कई गांवो में अच्छी बरसात कर बादलों ने क्षेत्र में राहत बरसाई। रात को अंचल में बरसात के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली। रात करीब 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित गांव मोमासर, लिखमादेसर, तोलियासर सहित आस पास के गांवो में बरसात हुई है। मोमासर में करीब 40 मिनिट तक बरसात हुई और ग्रामीणों ने गर्मी से राहत महसूस की। बता देवें मानसून की एंट्री की घोषणा के बाद जिले में श्रीडूंगरगढ़ अंचल में ही बरसात हुई शेष कहीं भी बरसात नहीं होने की सूचनाएं है। ऐसे में जिले में मानसून की एंट्री श्रीडूंगरगढ़ से होने की संभावना पर भी पर्यावरणप्रेमी चर्चा कर रहें है। प्री मानसून से क्षेत्र में 68 एमएम बरसात दर्ज की गई है। हालांकि श्रीडूंगरगढ़ शहर में बरसात के लिए गत दिनों नागरिक खूब तरसे। सोमवार को भी क्षेत्र में खासी उमस भरा दिन है जिससे लोग परेशानी का अनुभव कर रहें है। वहीं बता देवें मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बरसात नहीं होने व अगली 2 जुलाई के बाद बारिश की संभावना जताई है। विदित रहें गत गुरूवार को क्षेत्र के गांव ऊपनी, उदरासर सहित आस पास के गांवो में अच्छी बरसात हुई।











