Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की, के जयकारों से शुक्रवार रात हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा। मंदिर के पार्क को गुब्बारों से सजाया गया और रात करीब 9 बजे प्रारंभ हुए आयोजन में भजन कलाकार सांवरमल कौशिक ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्सव में शामिल हुए। रात 12 बजे खूब आतिशबाजी की गई और श्रीकृष्ण आरती संपन्न हुई। मटकी फोड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बाल कृष्ण को हर्षोल्लास के साथ झूले में झूलाए गए। बालक व बालिकाएं राधा कृष्ण के वेष में सजे धजे और उत्सव का खूब आनंद मनाया। सभी श्रद्धालुओं को पंजीरी का प्रसाद, टॉफियां व बधाई बांटी गई।