July 22, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद सूरत का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। करीब 300 श्रीडूंगरगढ़ वासी व सूरत प्रवासी परिवार समारोह में शामिल हुए। सभी परिवार उत्साह व स्नेह के साथ एक दूसरे मिले और होली की बधाई दी। समारोह में राधा कृष्ण की मनभावन झांकी सजाई गई और खूब फूल उड़ाए गए। सुदंर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया वहीं 40 वर्षों से लंबे वैवाहिक जीवन वाले दंपतियों का सम्मान किया गया। भजन गायक हनुमान कुदाल व नारायण कलाणी ने चंग धमाल की प्रस्तुति से समारोह को सजाया व खूब दाद बटोरी। कार्यक्रम का संचालन सरोज देवी राठी व कमल राठी ने किया। परिषद के अध्यक्ष गोविंद राठी ने सभी को एकजुट रहकर सहयोगी बनने का आग्रह किया व सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधा कृष्ण की झांकी व नृत्य प्रस्तुति के साथ फुलों से खूब फाग खेला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन कलाकार हनुमान कुदाल व नारायण कलाणी का परिषद सदस्यों ने सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ दंपतियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ दंपतियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ दंपतियों का सम्मान किया गया।