








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। बुधवार को अंतर राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर उपखंड क्षेत्र के शतायु मतदाताओं का निर्वाचन शाखा द्वारा सम्मान किया गया है। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के निर्देशन में नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान सहित दल ने श्रीडूंगरगढ़ शहर में तथा ग्रामीण अंचल में बीएलओ सहित कार्मिकों ने शतायु मतदाताओं का फूलमाला पहनाकर भारतीय निर्वाचन आयोग की और से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। रतनसिंह ने बताया कि मतदाता लोकतंत्र की ताकत है और शतायु मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें निरंतर उत्साह के साथ मतदान करने का आग्रह किया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ शहर में 102 वर्षीय भागीरथ राम आड़सर बास, 107 वर्षीय सूरज कंवर मोमासर बास व 102 वर्षीय डूंगरगराम बिग्गाबास का सम्मान किया गया। कल्याणसर नया में 103 वर्षीय सुगनीदेवी व मोहिनीदेवी का बूथ लेवल अधिकारी संतोष कुमार सोनी, प्रधानाचार्य नंदराम सिद्ध, सेक्टर सुपरवाइज नीरज कुमार सहित सरपंच आईदान गोदारा ने सम्मान किया। इन शतायु मतदाताओं को पुष्पवर्षा के साथ मंगलकामनाएं दी गई। सांवतसर में 102 वर्षीय मतदाता हजारीराम का बूथ लेवल अधिकारी राजूराम सारण व इंद्रपाल सिंह ने सम्मानित किया। देराजसर के वृद्ध सुगनी देवी भादू का पर्यवेक्षक राजकुमार शर्मा, बीएलओ नन्दकिशोर, श्यामलाल, भींयाराम एवं ग्रामीण किशना राम ने सम्मानित किया।













