September 30, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। पितृपक्ष के अवसर पर पितृ स्मृति और भक्ति भाव के साथ श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं कोलकाता प्रवासी संजय सिखवाल द्वारा वृंदावन धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक रामलखन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वाचन किया। माखन चोरी, पूतना वध और कालिया नाग वध के प्रसंगों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा के दौरान द्रौपदी चीरहरण का प्रसंग भी सुनाया गया। कथावाचक ने भगवान की कृपा और शरणागति का महत्व बताते हुए भक्तों को भगवान के प्रति समर्पण का संदेश दिया। वहीं कथा प्रांगण में माखनचोर भगवान श्रीकृष्ण को धूमधाम से छप्पन भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से छप्पन भोग के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने भगवान के भजन गाए और भजनों पर नृत्य करते हुए भक्ति का आनंद लिया। कथा स्थल पर दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर कोलकाता से कथावाचक पूजा जोशी भी परिवार सहित भागवत कथा में पहुंची।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलकाता की कथावाचक पूजा जोशी पहुंची भागवत कथा में।