








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। क्षेत्र के गाँव सुरजनसर के राउमावि में जिला स्तर पर शानदार खेल प्रदर्शन कर विद्यालय व गांव का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडियों का सम्मान मंगलवार को स्कूल प्रांगण में किया गया। समारोह में खिलाडियों को मैडल पहनाकर और विजयी ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहें। शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर सलेक्ट हुए सभी 10 खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में ध्यान देकर ग्रामीण प्रतिभाएं अपने परिवारों को गौरवान्वित कर रही है। कार्यक्रम में मुन्नीराम शर्मा, भंवरलाल शर्मा, नारायण शर्मा, सत्यनारायण, भोजाराम, मल्लूराम तर्ड विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पायल ने बताया कि शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश पूनियां के नेतृत्व में खिलाडियों ने 25 सितंबर को सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 वर्षीय छात्र हॉकी टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, 17 वर्षीय हॉकी छात्रा टीम उपविजेता रही वहीं हॉकी और रग्बी सहित विद्यालय के 10 खिलाडियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। संदीप पायल ने इसे स्कूल के बड़ी उपलब्धि बताते हुए गाँव के बच्चों को खेल मैदानों में अधिक से अधिक अवसर प्राप्त करवाने की बात कही। इस दौरान टीम प्रभारी बनवारी, ईश्वर सिंह, सरिता एवं सह प्रभारी पुष्पा व राहुल गोदारा सहित अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक ईश्वर सिंह राठौड़ ने किया।



