








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। क्षेत्र के किसानो एवं व्यापारियों के लिए खास खबर विधायक सेवा केंद्र से आई है। केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य मंडी यार्ड में ₹1 करोड़ 61 लाख 70 हजार के विकास कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई है।
राजस्थान सरकार के कृषि विपणन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के तहत मुख्य मंडी यार्ड के उत्तर दिशा स्थित पार्किंग क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए ₹161.70 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस निर्माण कार्य से मंडी परिसर की आधारभूत सुविधाओं में विस्तार होगा तथा पार्किंग क्षेत्र अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनेगा। इससे मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन और पार्किंग की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी एवं राजस्थान सरकार का आभार जताया। वहीं मंडी व्यापारियों ने भी इन स्वीकृति के लिए विधायक सारस्वत का आभार जताया।


