July 22, 2026
WhatsApp Image 2025-03-14 at 11.45.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2025। होली की दोपहर को एक युवक के आम रास्ते पर शराब बेचने की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब जब्त की। सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई पूर्णमल, कांस्टेबल मनोज कुमार, श्यामलाल के साथ दुलचासर की ओर रवाना हुए। पूर्णमल ने बताया कि सूडसर रेलवे फाटक के पास एक जने के शराब बेचने की सूचना मिली। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो यहां आरोपी टेऊ निवासी प्रभुसिंह पुत्र कालूसिंह कपड़े के थैले में शराब के पव्वे बेच रहा था। पुलिस को देख कर आरोपी मौके पर ही अपना थैला छोड़कर भाग छूटा। पुलिस ने थैले में से 61 पव्वे देशी शराब के जब्त कर लिए व आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई है।