June 4, 2026
WhatsApp Image 2025-08-10 at 16.06.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। गांव बाना से श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के पास कुत्ता सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। जिससे एक सवार घायल हो गया। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर घायल बाना निवासी उत्तम को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। वहीं इसी बाइक पर सवार एक अन्य जना सुरक्षित है।