


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। इस रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस के राधेश्याम सारस्वत, भाजपा के नारायण कलाणी व विकास मंच के जतनसिंह राजपुरोहित मैदान में है। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने तीनों प्रत्याशियों को सिंबल का आवंटन कर दिया है। जिसमें कांग्रेस को हाथ का निशान, भाजपा को कमल के फुल का निशान व विकास मंच को ट्रक का सिंबल दिया गया है। विदित रहें इस दौड़ से विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने अपना नामांकन शुक्रवार को पुन: ले लिया है। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि कांग्रेस 15, भाजपा 13 व एक निर्दलीय के साथ 14, विकास मंच 9 व एक माकपा व एक निर्दलीय पार्षद इसमें मतदान करेंगे। ऐसे में तीनों ही प्रत्याशी के पक्ष में उनके नेता व समर्थक बहुमत जुटाने की जोड़ तोड़ में लगे है।







