








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लिखमादेसर की रोही में PIA लिखा एक जहाजनुमा गुब्बारा हवा के साथ उड़कर आया और एक खेत में आ गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक गुब्बारा शुक्रवार शाम को घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव 56 एलएनपी में भी मिला। पुलिस द्वारा उसकी जांच की जा रही है।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लिखमादेसर की रोही में ओंकारनाथ सिद्ध के खेत में हवा के साथ एक गुब्बारा आकर गिरा। खेत में खेल रहें बच्चों के हाथ लगा ये गुब्बारा प्लास्टिक का जहाजनुमा गुब्बारा है। जिस पर ऊर्दु में कुछ लिखा है तथा अंग्रेजी में पीआईए भी लिखा है। सिद्ध ने टाइम्स को बताया कि गुरूवार शाम को मिले इस गुब्बारे के बारे में उसी शाम पुलिस को सूचना भी दे दी गई थी।




