July 21, 2026
1 (55) - 2020-05-12T124731.526

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2020। तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई को पूरा होने को है इस सम्बंध में पीएम मोदी ने कल सभी मुख्यमंत्रियों से वीसी करने के बाद अब सरकार का अगला कदम क्या होगा इस सम्बंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपना सम्बोधन देंगे। कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है वही 45 दिन के लॉकडाउन के बाद उम्मीदें की जा रही है कि कुछ आर्थिक राहत के साथ कार्य करने की छूट दी जाएगी।