June 4, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2021। विद्युत विभाग की लापरवाही का करंट क्षेत्र में आए दिन अकाल मृत्यु का कारण बन रहा है। अनगिनत बेजुबानों ओर कई इंसानों की जान ले चुके निगम के इस करंट ने सोमवार सुबह गांव बरजांगसर में किसान भोमाराम के खेत मे एक मादा ऊंट की जान ले ली। किसान भोमाराम ने बताया कि उनके खेत में से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है और लाइन के ढीले तार जमीन से 5-7 फीट की ऊंचाई पर ही है।

कई बार निगम से तार कसवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई तक नहीं हुई है। ऐसे में आज सुबह ऊंट इन तारो की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसान सहित जनप्रतिनिधि मुआवजा देने और तार कसवाने की मांग कर रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में किसान की ऊंटनी ने करंटसे गवांए प्राण, मुआवजे की मांग।