June 4, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में महिलाओं ने बुधवार को कजली तीज का व्रत किया व अखंड सौभाग्य की प्रार्थना के साथ चांद का पूजन कर व्रत खोला। कंवारी युवतियों ने भी व्रत रखा व तीज का पूजन किया। पूरे क्षेत्र में गांव गांव, घर घर तीज का उत्साह नजर आया। घरों में मिठाईयां बनाई गई व शाम को लाल परिधानों में गहनों से सजी धजी महिलाओं ने तीज माता का पूजन किया। बहुओं ने अपनी सास के पैर छू-कर उपहार दिए। जिनके रिश्ते तय हो गए उन युवतियों के लिए ससुराल से सिंजारा में गहने, कपड़े, मिठाइयों के उपहार मिले। बाजार में सातुड़ी तीज पर मिठाई की दुकानों पर, सुनारों की दुकानों पर तथा कपड़ों की दुकानों पर रौनक नजर आई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास सोमाणी परिवार में युवतियों व महिलाओं ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सज धज कर महिलाओं ने किया तीज का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में महिलाओं ने किया तीज पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सामूहिक पूजन कर संस्कृति का निर्वाह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास सोनी परिवार में हुआ धूमधाम से तीज माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव-गांव, घर-घर मनाया कजली तीज का त्योहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोच्ची में प्रवासी लखोटिया परिवार में उत्साह पूर्ण मनाया तीज का त्योहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा कॉलोनी में महिलाओं ने तीज माता का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर झूले भी झूले।