





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। नवरात्रि में माता के भक्त प्रसिद्ध धाम की ओर दर्शन व धोक लगाने के लिए पैदल रवाना हो रहें है। क्षेत्र के प्राय: सभी गांवो से देशनोक पैदल यात्री रवाना हुए है। श्रीडूंगरगढ़ शहर से भी आधा दर्जन से अधिक देशनोक पैदल संघ रवाना हुए है। गुरूवार सुबह कालूबास के पाराशर मंदिर से देशनोक पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लाल ध्वजा लेकर यात्री जयकारों के साथ रवाना हुए। वहीं विकास मंच संयोजक शूरवीर मोदी सहित सुशील पारीक, मोहित आसोपा, हंसराज नाई, गणेश स्वामी ने सभी यात्रियों को फूलमाला पहना कर यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। इस दौरान अनेक मोहल्लेवासी व पदयात्रियों के परिजन मौजूद रहें।






