







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। 15 अक्टूबर को इस्कॉन के बैनर तले ओसवाल पंचायत भवन में दोपहर 3 बजे हरिनाम की महिमा कार्यक्रम का आयोजन होगा। ये भक्तिमय आयोजन इस्कॉन गुरू गोपेंद्र कृष्ण स्वामी महाराज के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम में कथा, कीर्तन, आरती व नृत्य के साथ महाप्रसाद के आयोजन होंगे। कथा का वाचन महाराज करेंगे। इस्कॉन के श्रद्धालुओं द्वारा इस आयोजन की तैयारियां की जा रही है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने सभी हरिप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।





