Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026-10-10 at 21.29.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- 12 अक्टूबर को रवाना होगा गुरु कृपा कतरियासर पैदल यात्री संघ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरु कृपा और आस्था के भाव के साथ गुरु कृपा कतरियासर पैदल यात्री संघ, कालूबास श्रीडूंगरगढ़ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संघ की पैदल यात्रा 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह श्रीडूंगरगढ़ स्थित जसनाथ जी की बाड़ी से रवाना होगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 7851803011 या  9649974361 पर संपर्क कर सकता है।

2- अमावस्या पर दुलचासर गौशाला में हवन-गोपूजन के हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमावस्या के अवसर पर शनिवार को दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में हवन अनुष्ठान एवं गोपूजन के आयोजन श्रद्धा के साथ संपन्न किया गया। पंडित सुनील कुमार जाजड़ा ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न करवाया। मुख्य यजमान शिव मोहता, छगनलाल मूंदड़ा एवं रामलाल मूंदड़ा ने सपत्नीक आहुतियां दी। इसके बाद गौमाता का पूजन किया गया तथा मातृशक्ति ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं। गौशाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि इस अवसर पर दानदाताओं की ओर से गौशाला के समस्त गोवंश के लिए पौष्टिक आहार का भंडारा करवाया गया। इसमें बिनौला खल, मूंग चूरी सहित न्य पौष्टिक आहार गौमाता को अर्पित किया गया। इस सेवा कार्य में सूरत प्रवासी श्रीराम मोहता, इंदौर प्रवासी श्यामसुंदर मूंदड़ा, अहमदाबाद प्रवासी राजकुमार रमेश कुमार मोहता, सूरत प्रवासी रामकिशन मूंदड़ा, बेंगलुरु प्रवासी देवकिशन मूंदड़ा, बीकानेर प्रवासी गौरीशंकर मूंदड़ा तथा हैदराबाद प्रवासी पुरखचंद मूंदड़ा का सहयोग रहा। वहीं राजकुमार मोहता, महेंद्र सिंह पड़िहार, मघराज मूंदड़ा, राजेश कुमार मूंदड़ा, कालूराम महिया, मालाराम सुथार, ओंकारमल रेगर, महेंद्र सिंह चाहर, पवन, छोटूराम एवं इमरती देवी सहित अन्य गोसेवकों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। अंत में गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना की।

जैन विद्या परीक्षा के बैनर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से सेवा केंद्र मालू भवन में केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्रीलक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में जैन विद्या परीक्षा के बैनर का विमोचन किया गया। आगामी 21 व 22 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सभा पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं समण संस्कृति संकाय के सदस्यों ने बैनर का विमोचन किया। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, संगठन मंत्री पंचीलाल सिंघी, सहमंत्री संजय बरड़िया, कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मनीष नौलखा, मणिशंकर सेठिया, प्रदीप मालू, जितेश मालू, जैन विद्या प्रभारी दीपक सेठिया तथा समण संस्कृति संकाय से मधु झाबक एवं मोनिका मालू उपस्थित रहे। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि जैन विद्या परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक श्रावक-श्राविकाओं के लिए सभा की ओर से रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किया जाएगा। अध्ययन के लिए पुस्तकें भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले सभी परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैन विद्या परीक्षा के आयोजन का संपूर्ण खर्च मालचंद-पंचीलाल सिंघी परिवार के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है।