






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2026। मुख्य बाजार में शनिवार को पुलिस की सहायता से पालिकाकर्मी एक्टिव मोड में रहें। टीम ने बाजार में यातायात व्यवस्था सुधार करवाने के लिए नो पार्किंग जोन में खड़ी 18 मोटरसाइकिलें जब्त की तथा अनेक वाहन चालकों से समझाईश की। इस दौरान टीम ने मुख्य बाजार में जीव जतन नगरपालिका भवन व टेक्सी स्टेंड पर खड़ी रेहड़ियों को हटवाया। इन रेहड़ी संचालकों से समझाईश की गई। पालिका के सफाई निरीक्षक कमल चांवरियां ने बताया कि बाजार में रात्रिकालीन सफाई करवाई जा रही है। व्यापारी व आमजन भी शहर की साफ सफाई में सहयोग करें और कचरा प्रतिदिन बाजार में आने वाले कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें।







