






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 10 अक्टूबर 2026। नवरात्र के पर्व पर 15 व 16 अक्टूबर को सेसोमू स्कूल के खेल मैदान में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश केवल पास से ही होगा व आज, शनिवार से पास उपलब्ध करवाया जाना प्रारंभ कर दिया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि डांडिया महोत्सव में प्रवेश के लिए इच्छुक क्षेत्रवासी केवल टाइम्स द्वारा अधिकृत केंद्र से एंट्री पास ले सकेगें हैं। पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ऑफिस, लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, रवि रिझवानी (सिंधी कटला), संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल और गौरव पथ पर स्थित जिओ मार्ट, तनुश्री मार्ट (चंदा पीसीओ) पर उपलब्ध है। स्वामी ने बताया कि एंट्री केवल पास से ही दी जाएगी और एंट्री के लिए सर्वाधिकार आयोजक के पास है।
ऐतिहासिक आयोजन में रहेंगे सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026 पूर्णतया पारिवारिक और निजी आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा प्रदेश संयोजक (प्रदेश प्रकोष्ठ) अनिल जोशी, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, समाजसेवी बृजलाल तावणियां व समाजसेवी हरिओम तावणियां सहयोगी रहेंगे।
द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026 के ऐतिहासिक आयोजन के विषय में हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहें केवल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।






