Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 8, 2026
WhatsApp Image 2026-10-08 at 20.22.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2026। राज्यभर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच होनी थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण शिक्षा विभाग को टाइम टेबल बदलना पड़ा है। राज्य स्तर पर समान परीक्षा योजना के तहत अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने जारी कर दिया है। जारी टाइमटेबल के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षाएं दो पारियों में करवाई जाएंगी।
पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी।
परीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 25 नवंबर को होगी। पहले दिन कक्षा 9वीं में अंग्रेजी, कक्षा 11वीं में अंग्रेजी अनिवार्य तथा कक्षा 12वीं में समाजशास्त्र का पेपर होगा, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा दूसरी पारी में अंग्रेजी विषय के साथ होगी।
इसके बाद 26 नवंबर को हिंदी, 27 नवंबर को विज्ञान सहित संबंधित विषय और 28 नवंबर को सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। 29 नवंबर को अवकाश रहेगा। 30 नवंबर को परीक्षाएं पुनः शुरू होंगी।
1, 2 और 3 दिसंबर को अंतराल रखा गया है। इसके बाद 4 दिसंबर को गणित, अंग्रेजी साहित्य व भूगोल सहित विषयों की परीक्षा होगी। 5 दिसंबर को विभिन्न भाषा विषय, सूचना प्रौद्योगिकी, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। 6 दिसंबर को अवकाश रहेगा और अंतिम परीक्षा 7 दिसंबर को लोक प्रशासन विषय की होगी।