






एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने अरेस्ट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। सेरूणा थाना पुलिस ने सोमवार को एक कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी को अरेस्ट किया है। थानाधिकारी इंमीचंद ने बताया कि कांस्टेबल श्यामलाल ने तोगाबास, भालेरी निवासी स्थाई वारंटी दशरथसिंह को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान तैश में आए तीन युवकों को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई सुभाष कुमार ने एक परिवाद में पूछताछ के दौरान तैश में आकर आपस में झगड़ा करने पर तीन व्यक्तियों को शांतिभंग में पकड़ा। पुलिस ने अमित, किशनलाल निवासी रघुनाथपुरा तथा सोहनलाल निवासी बिग्गाबास को पकड़ कर शांति व्यवस्था के लिए पाबंद करवाया।





