






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। मुख्य बाजार में पोस्ट आफिस के आस पास आए दिन पुलिस कार्रवाई में पर्ची सट्टा खेलते व खिलवाते आरोपी पकड़ में आ रहें है।
सोमवार शाम को करीब 6 बजे भी गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। धमेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर यहां एक युवक भागने लगा और उससे रूकवा कर पूछताछ की गई। आरोपी के पास से 360 रूपए नगदी, सट्टा पर्चियां व पेन जब्त किए और आरोपी रामचंद्र सिंधी को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश कुमार को दी है।





