






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आई है। प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही मांग के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथियों में परिवर्तन किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी सहित तीसरे चरण में पंच सरपंच के लिए मतदान अब 5 नवंबर को होगा। आयोग ने पहले, दूसरे व तीसरे चरण की तिथियां एक दिन पहले कर दी गई है। तीसरे चरण में वार्ड पंच व सरपंच के लिए पहले 6 नवंबर, धनतेरस को मतदान होना था वह अब 5 नवंबर को होगा। धनतेरस के कारण मतदान प्रभावित होने की संभावना को लेकर ये निर्णय किया गया है। पहले चरण की पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को रवाना होगी। दूसरे चरण की पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को रवाना होगी। तीसरे चरण पोलिंग पार्टियां 2 नवंबर को रवाना होगी। 3 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग होगी। 4 नवंबर को पंच सरपंच का नामांकन होगा। 5 नवंबर को मतदान होगा व 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव करवाने के बाद पोलिंग पार्टी रवाना हो जाएगी। पहले चरण में 21 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां गांव के लिए रवाना होगी। 22 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। 23 अक्टूबर को पंच सरपंच के लिए नामांकन होगा व 24 अक्टूबर को सरपंच पंच के लिए मतदान होगा व 25 को उपसरपंच का चुनाव करवा दिया जाएगा। वहीं इसी प्रकार दूसरे चरण में 27 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। 28 अकटूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा। 29 अक्टूबर को पंच सरपंच के लिए नामाकंन होगा। 30 अक्टूबर को पंच सरपंच के लिए मतदान होगा और 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव संपन्न करवाया जाएगा।





