October 1, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। देर रात 12 बजे बाद हाइवे पर एक बस और ट्रक ट्रेलर की आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई। बस बीकानेर की ओर जा रही थी और व ट्रक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। गुसाईंसर से सेरूणा की ओर नापासर थाना क्षेत्र में दुर्घटना हुई। बस में एक चालक व एक कंडक्टर सहित 16 सवारियां थी। नापासर थाने से हैड कांस्टेबल लिखमदास स्वामी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। स्वामी ने बताया कि बस में सभी 18 सवार सुरक्षित रहें व किसी को चोटें नहीं आई। वहीं ट्रक चालक भी सुरक्षित रहा। टक्कर में बस का केबिन कंडक्टर साइड से क्षतिग्रस्त हो गया व शीशा भी टूट गया। सभी सवारियों को सुरक्षित बीकानेर पहुंचाया गया व पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर नापासर थाने पहुंचाया व हाइवे का रास्ता खुलवाया। बीकानेर हाइवे टोल की एंबुलेंस व मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची।