September 30, 2026
IMG-20260930-WA0129

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की दुःखद मौत हो गयी। इसी हादसे में श्रीडूंगरगढ़ के गांव दुलचासर निवासी पूर्व सैनिक मुरलीमनोहर सिंह पुत्र जगदीश सिंह राजपूत की मृत्यु हो गई। सिंह ने 31 राजपूत बटालियन में नायक पद पर अपनी सेवाएं देते हुए गत 31 जुलाई 2026 को ही सेना से स्वेच्छिक रिटायरमेंट ले लिया था। उनका परिवार अभी भी उदयपुर सैन्य छावनी में ही रह रहा था व हादसे की सूचना के बाद गांव के लिए रवाना हो गया है। वहीं जवान का शव सुबह बीकानेर पहुंचेगा और म्यूजियम चौराहे स्थित शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी स्मारक पर उन्हें सेना द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। यहां से उनकी देह गांव दुलचासर लाई जाएगी। शहीद समारोह समिति के सीताराम सियाग ने बताया कि एक्स आर्मीमैन के नाते असमय मृत्यु के बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।