September 30, 2026
IMG-20260930-WA0096

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जनहित और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले भामाशाह जतनलाल पारख को जैन विश्व भारती में उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक जगत में उत्साह का माहौल है। जतनलाल पारख लंबे समय से शिक्षा, पर्यावरण और जनहित से जुड़े कार्यों में योगदान देते रहे हैं। क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए सहयोग, पालिका भवन के निर्माण में योगदान तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लाखों पौधों के वितरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और सक्रियता को देखते हुए जैन विश्व भारती में मिली यह जिम्मेदारी क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बताई जा रही है। नई जिम्मेदारी मिलने पर जैन विश्व भारती समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने पारख को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।