








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 30 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम के तहत बुधवार को भूतनाथ मंदिर के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रंगोली सजाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भादानी, लीला सोमाणी, कांता सोमाणी, सरला सारस्वत, अंजू सेवग व मीनाक्षी डागा सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्षद अशोक सोनी, पवन उपाध्याय, परसराम, ओमप्रकाश नाई, आईदान पारीक, नानूराम कुचेरिया, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, महामंत्री मदन सोनी, मंत्री महेंद्र पारीक, रजत आसोपा, छोटू पारीक, लोकेश सिद्ध, रमेश राजपुरोहित, राधेश्याम ज्याणी, योगेश सारस्वत, श्यामसुंदर पुरोहित, नरेश राजपुरोहित, पंकज जोशी, भवानी सिंह बीका, दामोदर सारस्वत, ओमप्रकाश सोनी, विकास सैन, शकील चुनगर, गिरिराज आसोपा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने पुराने जोहड़ का निरीक्षण कर सुधार पर चर्चा की।



