September 30, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। शारदीय नवरात्र में देशभर में गरबा महोत्सवों की धूम मच जाती है। नवरात्र में भक्ति व शक्ति के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा दो दिवसीय “गरबा महोत्सव-2026” का रंगारंग आयोजन किया जाएगा। जिसमें गुजराती समारोहों को टक्कर देने वाला शानदार और भव्य महोत्सव का आयोजन होगा। टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि आद्यशक्ति की आराधना में माता की भक्ति के साथ श्रीडूंगरगढ़वासी झूम कर डांडिया व गरबा खेल सकेंगे। महोत्सव का आयोजन 15 व 16 अक्टूबर 2026 को सेसोमूं स्कूल के खेल मैदान में होगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सख्ती के साथ केवल पारिवारिक प्रवेश ही दिया जाएगा। आयोजन की भव्य व विशाल तैयारियां उत्साह के साथ प्रारंभ कर दी गई है। क्षेत्रीय डांडिया प्रेमियों के लिए ये यादगार महोत्सव साबित होगा। आप समारोह से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए जुड़े रहें विश्वसनीय व प्रामाणिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।