








दानदाता व्यास ने आड़सर स्कूल में 35 दरी पट्टी भेंट दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर के राउमावि में दानदाता महावीर प्रसाद व्यास ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 35 दरी पट्टी भेंट की है। संस्था प्रधान किशोर सिंह ने बताया कि इन दरी पट्टियों के मिलने से विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। उन्होंने इसे सकारात्मक सहयोग बताते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ग्रामीण शिक्षा को संबल मिलता है। किशोर सिंह सहित प्रदीप कुमार व हरलाल ने दानदाता का सम्मान करते हुए आभार जताया।

मॉडल स्कूल की दो योग खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग में क्षेत्र की बेटियों ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गांव ऊपनी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की योग खिलाड़ी नित्या स्वामी एवं संतोष गोदारा का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राएं 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक सिद्धमुख (चूरू) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। योग शिक्षक जिज्ञासु सिद्ध ने बताया कि विद्यालय की 17 वर्ष आयु वर्ग की दोनों छात्राएं तालात्मक युगल (रिदमिक पेयर) इवेंट में भाग लेंगी। राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय स्टाफ ने दोनों बालिकाओं को बधाई दी।



