








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2026। मानव प्रबोधन प्रन्यास, शिवबाड़ी मंदिर बीकानेर के तत्वावधान में 30वीं गीता ज्ञान परीक्षा-2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। श्रीडूंगरगढ़ शहर में इस परीक्षा के लिए 22 विद्यालयों एवं एक महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के तहसील प्रभारी क्रांति प्रकाश दर्जी ने बताया कि परीक्षा में विद्यार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गीता के अध्यायों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए गीता की पुस्तक साथ रखना अनिवार्य है।


