September 29, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। एक परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर ट्रेक्टर से बाइक को टक्कर मारने, गर्भवती महिला से मारपीट कर गालियां निकालने के आरोप में मामला दर्ज करवाया।
गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 21 वर्षीय रामनिवास नायक ने इंदपालसर गुसांईसर निवासी जितेंद्रसिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 26 सितंबर 2026 की शाम करीब 5.30 बजे वह इंदपालसर गुसांईसर से सामान लेकर बाइक से अपने खेत की ओर जा रहा था। सामने से आरोपी अपने ट्रेक्टर से आ रहा था। आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया व बाइक को ट्रेक्टर से टक्कर मारी व जातिसूचक गालियां दी। परिवादी ने बताया कि आरोपी को मना करने पर उसने धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपी 27 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उसके खेत की ढाणी में आया और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी ने रोला किया तो उसके पड़ौसियों ने आकर छुड़वाया। जान से मारने की धमकियां देने लगा। परिवादी के 100 नबंर पर कॉल करने पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को दी है।