September 29, 2026
WhatsApp Image 2026-09-29 at 09.30.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। कीटनाशक के असर से होने वाली मौतों का आंकड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। जागरूक किसान इससे एहतिहात बरतने की जानकारी देने की चर्चा भी करने लगे है। क्षेत्र में एक 20 वर्षीय नौजवान ने प्राण गवां दिए है। युवक के परिवार में मातम छा गया है।
गांव कल्याणसर नया निवासी 25 वर्षीय मामराज पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई 20 वर्षीय अशोक पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल सोमवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। जिससे वह बेहोश हो गया। उसे परिजन उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंप दी है।