









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। भाजपा के युवा नेता रहें दिवंगत विक्रमसिंह सत्तासर की प्रथम पुण्यतिथि पर आगामी मंगलवार, 29 सितंबर को गांव के राउमावि भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीम स्व. विक्रमसिंह सेवा समिति सहित ग्रामीण आयोजन की तैयारियों में जुटे है। समिति के युवाओं ने क्षेत्र के रक्तदाता युवाओं से रक्तदान की अपील की है। टीम के आह्वान को समर्थन देते हुए टाटा मोटर्स ऑफिस में प्रेस क्लब बीकानेर के महासचिव व क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी से बैनर का विमोचन किया। स्वामी ने पीड़ित मानवता के लिए युवा विक्रमसिंह की भावना व विचारों का सम्मान करते हुए रक्तदान करने को उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि बताया। इस दौरान टीम के युवा मौजूद रहें और श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित अचंल के मानवधर्मी लोगों से शिविर में पहुंच कर रक्तदान किए जाने की बात कही। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेगे व दिवंगत को पुष्पाजंलि अर्पण के बाद युवा रक्तदान करेंगे।









