September 26, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। शनिवार शाम को बिग्गा तोलियासर रोड पर दुर्घटना हुई। जिसमें एक बाइक व एक ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एबुंलेस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायल हुए युवा बिग्गा निवासी 22 वर्षीय देवाराम गर्ग व 28 वर्षीय तोलाराम मेघवाल घायल हुए। इनमें से देवाराम को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक सवार तोलियासर से बिग्गा आ रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।