









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। पालिका की दुकानों पर चार दुकान मालिकों को शुक्रवार को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।
एडवोकेट रणवीरसिंह ने बताया कि पालिका की मुख्य बाजार में स्थित चार दुकानों के पूर्व में जारी पट्टों पर स्टे दे दिया गया था। इन दुकान मालिकों को 18 सितंबर 2026 को दुकान की जर्जरावस्था बताते हुए खाली करने के नोटिस दिए गए। ये दुकान मालिक जुगलकिशोर पुत्र किशनलाल सिंधी निवासी बिग्गाबास, रतिराम पुत्र नारायणराम प्रजापत निवासी कालूबास, पोकरमल पुत्र किशनचंद सिंधी निवासी बिग्गाबास, दीनदयाल पुत्र बद्रीनारायण सोनी निवासी मोमासर बास को आज हाईकोर्ट ने राहत देते हुए इस नोटिस पर भी स्टे दे दिया है। विदित रहें यहां स्थित अन्य दुकानों को भी पालिका संपत्ति को खाली करने के नोटिस दिए गए है।





