





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। बुधवार को निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर निशांत जैन द्वारा जिला परिषद, पंचायत समिति प्रधान व पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकाली जा रही है। लॉटरी के साथ राजनीतिक हलचलें ग्रामीण अंचल में तेज हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड 35, 36, 37, 38 शामिल है तथा रीड़ी पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड 39, 40, 41 शामिल है।
वार्ड 35 में मोमासर, आड़सर, ठुकरियासर, सत्तासर, लिखमादेसर, लाखनसर गांव शामिल है। ये सीट ओबीसी महिला के लिए रिजर्व हुई है।
वार्ड 36 में बींझासर, लोढ़ेरा, गुसाईसर बड़ा, डेलवां, जालबसर, उदरासर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, तोलियासर, जेतासर शामिल है। ये सीट सामान्य महिला के लिए रिजर्व हुई है।
वार्ड 37 में सेरूणा, जोधासर, लखासर, समंदसर, बेणीसर, हेमासर, पूनरासर, मानकरासर शामिल है। ये वार्ड सामान्य आया है।
वार्ड 38 में धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, कितासर भाटियान, कितासर बिदावतान, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा, जैसलसर, पुदंलसर शामिल है। ये सीट एससी के लिए आरक्षित आई है।
वार्ड 39 रीड़ी, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा, इंदपालसर गुसाईंसर, धर्मास, मिंगसरिया, धनेरू, बरजांगसर, बाडेला शामिल है। ये सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
वार्ड 40 में ऊपनी, कल्याणसर, कल्याणसर नया, बाना, दुसारणा पंडरिकजी, जाखासर, जाखासर भोमिसिंहावतान, केऊ, कुनपालसर, सोनियासर मीठिया, सोनियासर शिवदान सिंह शामिल है। ये सीट सामान्य आई है।
वार्ड 41 में सूडसर, देराजसर, टेऊ, दुलचासर, गोपालसर, सांवतसर, कोटासर, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू, लिखमीसर दिखणादा, बापेऊ शामिल है। ये सीट सामान्य महिला के लिए रिजर्व हुई है।





