September 23, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव संपन्न होने के साथ ही नगरीय क्षेत्र से आचार संहिता हट गई है। वहीं कल पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी कल व परसों निकाली जाएगी।
बुधवार 23 सितंबर को जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा जिला परिषद, प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं गुरूवार, 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर एसडीएम द्वारा सरपंचों व वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसी के साथ पंचायती राज चुनावों का इंतजार समाप्त हो जाएगा और गांवो में चुनावी रणनीतियों का काम प्रारंभ हो जाएगा।