September 20, 2026
WhatsApp Image 2026-09-20 at 10.04.29

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। पूनरासर मेले में आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है और परेशान युवक ने सेरूणा थाने पहुंच कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी विष्णु उर्फ वीरेंद्र सुथार ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि शनिवार को वह पूनरासर मेले मे गया और गांव में सुथारों की धर्मशाला के आगे उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। वहां से बाइक कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल विनोद को दी है।