September 19, 2026
0001

भारती निकेतन में होगी 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2026। 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भारती निकेतन स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया है और कल उद्घाटन समारोह के साथ मैच प्रारंभ हो गए। प्रतियोगिता 23 सितंबर तक चलेगी जिसमें सभी खिलाड़ियों का वजन एवं आवश्यक प्रक्रिया कल प्रातः 09:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी। प्रतियोगिता में बीकानेर जिले भर की विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में पहलवानों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दो कुश्ती शैलियों—फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको-रोमन शैली में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जबकि बालिका वर्ग में केवल फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले होंगे। आयोजन को लेकर संबंधित विद्यालयों से आग्रह किया गया, कि वे अपने सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करें और खिलाड़ियों का वजन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करवाएं। संस्था के स्पोर्ट्स एचओडी नितिन सिंह एवं कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस अवसर पर संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।
टैगोर शिक्षण संस्थान में होगी 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कीतासर में स्थित टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में 23 सितंबर 2026, बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में प्रतिभा सम्मान समारोह, टैगोर स्पोर्ट्स एकेडमी एवं टैगोर डिफेंस एकेडमी का शुभारंभ भी किया जाएगा। प्रबंधन ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों और आमजन को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
बींझासर में कल शुरू होगा रग्बी-फुटबॉल प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के तहत बींझासर में जिला स्तरीय रग्बी-फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी भवानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बींझासर द्वारा किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ कल सुबह 20 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे गांव के तेजाजी खेल मैदान में होगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।